छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध कबाड़ को लेकर कार्रवाई शुरू की है। बड़े से लेकर छोटे कबाड़ व्यवसायियों के दुकानों और गोदामों में पुलिस ने दबिश दी और लाखों का अवैध कबाड़ जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह सभी थाना क्षेत्र की पुलिस टीम अपने-अपने क्षेत्रों में कार्रवाई कर रही है। बताय जा रहा है कि शहर का सबसे बड़ा कबाड़ गोदाम गढ़उमरिया रोड पर है। जहां पुलिस की टीम सुबह पहुंची और जांच शुरू कर दी। ऐसे में कबाड़ स्थल से पुराने मोटर साइकिल-साइकिल, सरिया, बड़े-बड़े लोहे कई कीमती गाड़ियों के पार्ट्स भी पुलिस ने बरामद किया है। हांलाकि अभी स्पष्ट आकड़ा नहीं आ सका है कि पुलिस ने कितने का अवैध कबाड़ जब्त किया है। पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है। 2 दिन पहले एसपी ने ली थी क्राईम मिटिंग
सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों की क्राइम मिटिंग ली थी। जिसमें बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए निर्देश दिए थे। वहीं बुधवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ यह कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।


