छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में चुनाव हारने के बाद हारे प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा बवाल किया गया था। इस मामले को लेकर पुसौर थाना में शिकायत की गई, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार की देर शाम काफी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच प्रत्याशी के पति अशोक गुप्ता व उसके समर्थकों के द्वारा गांव में जमकर उत्पात मचाया गया। उन्हें वोट नहीं देने की बात पर साहेब राम चौहान को मारने के लिए दौड़ाया भी गया। ऐसे में पुलिस को सूचना दी गई। तब माहौल शांत हुआ और ग्रामीणों ने मामले की लिखित शिकायत पुसौर थाना में की। जिसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। जब ग्रामीणों के कलेक्ट्रेट आने की जानकारी पुलिस को लगी, तो पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वसन दिया गया है। जिसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए। गिरने से पैर में चोट आया
गांव के साहेबराम ने बताया कि रात में आशोक गुप्ता समेत 20-25 लोग आए थे और गाली गलौज कर तोड़फोड़ कर रहे थे। जिसे सूनकर जब वह घर से बाहर निकला, तो उसे मारने के लिए दौड़ाने लगे। साहेब राम ने बताया कि वह अपनी जान बचाकर भगा और गिर गया। इससे उसके घुटने में भी चोट आया है। उन्होंने बताया कि थाना में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
अब तक एफआईआर दर्ज नहीं
गांव के पूर्व सरपंच आशीष गुप्ता का कहना है कि गांव में इतना हंगामा हो गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। ग्रामीण कलेक्ट्रेट गए थे आश्वसन दिया गया, पर अब तक एफआईआर तक दर्ज नहीं हुआ है। उनका कहना है कि गांव के ग्रामीणों की मांग है कि मामले में उचित कार्रवाई किया जाए।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
इस संबंध में पुसौर थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि ग्रामीणों ने शिकायत की है। मामले में बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ वैद्यानिक कार्रवाई की जाएगी। ………………………………. ये खबर भी पढ़ें… रायगढ़ में सरपंच चुनाव हारने पर हुआ बवाल:समर्थकों ने रात में बस्ती के वोटरों से की गालीगलौज, फिर की तोड़फोड़, ग्रामीण को मारने दौड़ाया छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सरपंच चुनाव में हार के बाद प्रत्याशी के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। रात में सिदारपारा, चौहान मोहल्ला बस्ती में पहुंचकर वोट नहीं डालने की बात पर गाली गलौज करते हुए तोड़फोड़ भी की। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। पूरी खबर यहां पढ़े…


