गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला पंचायत चुनाव:निर्दलीय ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी को 4 हजार वोटों से हराया; 2 सीटों में BJP की जीत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जिला पंचायत की तीन सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 से निर्दलीय उम्मीदवार और गौरेला जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पवन पैकरा ने शानदार जीत दर्ज की है। पैकरा ने भाजपा के आधिकारिक प्रत्याशी कुबेर सिंह सर्राटी को 4135 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। पवन पैकरा को 8740 वोट मिले, जबकि कुबेर सिंह को 4605 वोट प्राप्त हुए। इस सीट पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंकर कंवर तीसरे स्थान पर रहे। क्षेत्र क्रमांक 4 में भाजपा की जीत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 से भाजपा नेता बृजलाल सिंह राठौर की पत्नी श्याम मणि राठौर विजयी रहीं। उन्होंने 6392 वोट हासिल कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरिता विजय राठौर को 720 वोटों से हराया। सरिता को 5672 वोट मिले। सरिता ने श्याम मणि के निर्वाचन पर आपत्ति दर्ज कराई है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी भंवर सिंह गोवास जीते जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी भंवर सिंह गोवास ने 5024 वोट प्राप्त कर 2198 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रताप मार्को को 2826 वोट मिले। भूपेंद्र सिंह 2756 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *