छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में खाद की कालाबाजारी को लेकर लगातार जांच की जा रही है। जहां तमनार में दो कृषि खाद दुकानों में अनिमितता पाए जाने पर दो दुकानों और उनके गोदामों को जांच टीम द्वारा सील कर दिया गया है। बुधवार को तमनार क्षेत्र के गोंडवाना कृषि केंद्र और शर्मा कृषि केंद्र में खाद वितरण व्यवस्था की जांच की गई। इस जांच टीम में नायब तहसीलदार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी समेत अन्य स्टाप शामिल थे। जहां उन्होंने दोनों ही खाद की दुकानों में रिकार्ड, स्टॉक रजिस्टर और बिक्री रजिस्टर के साथ ही गोदामों की जांच की। जहां कई तरह की गड़बड़ी पायी गई है। जब इनका लायसेंस के नजरी नक्शा की जांच की गई, तो लायसेंस नक्शे में दुकान व गोदाम का उल्लेख ही नहीं था। ऐसे में शर्मा कृषि केंद्र का गोदाम व दुकान अवैध था। संचालक बिल नहीं दिखा सका
जिसके कारण शर्मा कृषि केन्द्र के दुकान व गोदाम को सील कर दिया गया। इसके अलावा गोंडवाना कृषि केन्द्र में 21 और 10 बोरी एसएसपी खाद था। जिसका बिल संचालक से मांगने पर उसने बिल नहीं दिखा सका, ऐसे में खाद को जब्त करते हुए गोदाम को सील कर दिया गया। शिकायत पर लगातार कर रहे कार्रवाई
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी यूएन नगायच ने बताया कि तमनार की 2 दुकानों में जांच की गई थी। जिस पर दुकान व गोदामों को सील करने की कार्रवाई की गई है। शिकायत मिलने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा जिले में अन्य जगह पर भी खाद की कालाबाजारी को रोकने कार्रवाई की गई है।


