NHM कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी:कोरबा में कर्मचारियों ने खून से लिखा CM और हेल्थ मिनिस्टर को पत्र, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

छत्तीसगढ़ के कोरबा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक अनोखा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को खून से पत्र लिखा है। कर्मचारी पिछले तीन दिनों से जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, वेतन विसंगतियों को दूर करना और संविदा कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारियों के समान सुविधाएं देना शामिल है। यूनियन संघ के कोषाध्यक्ष कही ये बात एनएचएम यूनियन संघ के कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा के अनुसार, कर्मचारियों ने कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना काम किया। उन्हें उम्मीद थी कि सरकार उनके योगदान को पहचानेगी। लेकिन आज भी उन्हें कम वेतन और असुरक्षित भविष्य के साथ काम करना पड़ रहा है। जिला अध्यक्ष डॉक्टर हर्षा ताम्रकार ने बताया कि कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए अपने खून से पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने अपनी पीड़ा और मांगों का विस्तृत विवरण दिया है। स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हड़ताल के कारण कोरबा जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के उप-स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर शहरी स्वास्थ्य केंद्रों तक में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमित स्टाफ की कमी के कारण कई जरूरी सेवाएं ठप हो गई हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *