छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में चोरों ने सूने घर को अपना निशाना बनाया है और घर में रखे हजारों रूपए के सोने चांदी के जेवरात को पार कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने अपराध कायम किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक धांगरडीपा झाकर गली में किराए के मकान में रहने वाला बसंत कुमार राठौर 48 साल सालासर स्टील एंड पावर लिमिटेड में नौकरी करता है। 4 मार्च की शाम को बसंत अपने परिवार के साथ नंदौरखुर्द गांव गया था। यहां सगाई कार्यक्रम में शामिल हुआ। इसके बाद बसंत कल सुबह जब सगाई कार्यक्रम से वापस लौटा था, तो उसने देखा कि मकान के बगल का लोहे का दरवाजा नीचे से टूटा हुआ है। तब बसंत को चोरी की शंका हुई और जब बसंत व उसका परिवार घर भीतर जाकर चेक किए तो हॉल में रखा लोहे के अलमारी का लॉक टूटा हुआ और गेट खुला हुआ था। लाॅकर भी टूटा मिला
अलमारी अंदर का लॉकर भी टूटा हुआ था, जिसमें अंदर रखे दो पर्स में डेढ़ तोला का कान का सोने का लटकन, चार ग्राम सोने की अंगूठी अन्य जेवरात व नगदी 10 हजार रूपए समेत 95 हजार की चोरी कर चोर फरार हो गए थे।
आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
घटना के बाद बसंत राठौर ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की। वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305-बीएनएस, 331(4)-बीएनएस अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।


