रायगढ़ में जंगली सुअर के हमले से ग्रामीण घायल:पैर व चेहरे पर गंभीर चोट, अचानक झाड़ियों से निकलकर किया हमला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जंगली सुअर ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। इससे उसके पैर व चेहरे में गंभीर चोट पहुंची है। घटना के बाद उसे ईलाज के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला खरसिया वन परिक्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह तकरीबन 8 बजे ग्राम छिटीपाली का रहने वाला श्याम डनसेना 52 साल गांव के अन्य ग्रामीण के साथ छिटीपाली के जंगल लकड़ी बिनने के लिए गया था। तभी झाड़ियों से निकलकर अचानक एक जंगली सुअर आ गया और उसने श्याम डनसेना पर हमला कर दिया। इससे वह चिखने चिल्लाने लगा, तो अन्य ग्रामीण हल्ला करते हुए उसे भगाने लगे। तब जंगली सुअर वापस जंगल में भाग गया। मेडिकल काॅलेज अस्पताल में कराया भर्ती
जंगली सुअर के हमले से श्याम के चेहरे व पैर में गंभीर चोट पहुंचा। घटना के बाद अन्य ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वनकर्मी को दी। ऐसे में तत्काल वनकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से ईलाज के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल लाकर उसे भर्ती कराया। जहां उसका ईलाज जारी है।
तत्कालिक सहायता राशि दी गई
इस संबंध में खरसिया वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष कांत ने बताया कि सुबह लकड़ी बिनने के लिए ग्रामीण जंगल गया था। तभी जंगली सुअर ने हमला किया। घायल को तत्कालिक सहायता राशि दी गई है और उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *