रायगढ़ में जज के घर से कैश-चुरा ले गए चोर:राखी मनाने मायके गई थी, सरकारी-कर्मचारी के घर का भी ताला टूटा मिला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सरकारी काॅलोनी में चोरी के 2 अलग-अलग मामले सामने आए है। यहां अज्ञात चोर जज के घर घुसकर 25 हजार कैश चुराकर ले गए। वहीं, दूसरे मामले में उप कोषालय में पदस्थ बाबू के घर का ताला तोड़कर भी 20 हजार नगदी की चोरी हुई है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश प्रिया रजक रक्षाबंधन मनाने मायके गई थी। तभी चोरों ने सुने मकान को निशाना बनाया। वहीं, सरकारी कर्मचारी भी त्योहार मनाने बाहर गया था, वापस आया तो घर का ताला टूटा मिला। दोनों मामलों में कुल 45 हजार की चोरी हुई है। पहली घटना, महिला जज के घर चोरी प्रिया रजक (36 साल) वर्तमान में प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी धरमजयगढ़ के अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश पद पर पदस्थ हैं। वह रायगढ़ के अटल आवास जेडी काॅलोनी में रहती हैं।राखी का त्योहार मनाने प्रिया 8 अगस्त को अपने गृह निवास बिलासपुर गई हुई थी। इस दौरान 9 और 10 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश भी था। 11 अगस्त को जब प्रिया वापस धरमजयगढ़ अपने घर आ रही थी, तभी सुबह जज के घर में काम करने वाली लक्ष्मी पैंकरा ने मोबाइल पर सूचना दी कि उनके घर के सामने का लोहे का दरवाजा और मेन गेट खुला हुआ है। साथ ही उसमें लगा ताला नहीं है। ऐसे में जब प्रिया रजक अपने आवास स्थान पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि अंदर ताला लगाने वाले दोनों स्थानों को कटर से काटा गया था और अलमारी खुली हुई थी। अलमारी में रखा सामान बिखरा हुआ था और पलंग के दराज में रखे 25 हजार नहीं थे। घटना के बाद प्रिया रजक ने मामले की सूचना थाना में दी। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। दूसरा मामला, सरकारी बाबू के घर चोरी धरमजयगढ़ के अटल आवास के रहने वाला राघवेन्द्र सिंह सिदार (31 साल) उप कोषालय में सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ हैं। राघवेन्द्र रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए पूरे परिवार के साथ अपने गृह ग्राम तिउर खरसिया गया हुआ था। सोमवार (11 अगस्त) की सुबह 10 बजे जब वापस धरमजयगढ़ पहुंचा, तो उसने देखा कि शासकीय आवास का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जाने पर जानकारी हुआ कि अलमारी के लॉक को तोड़कर अज्ञात चोर ने उसमें रखे 20 हजार रुपए की चोरी कर लिया है। जिसके बाद राघवेन्द्र थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। ……………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव के पैलेस में चोरी, VIDEO: पीतल की 15KG वजनी हाथी की मूर्ति गायब; पीछे के रास्ते घुसा, CCTV में कैद वारदात छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के निवास में चोरी हुई है। सरगुजा पैलेस परिसर से लगे कोठीघर में रविवार (3 अगस्त) की रात 1 बजे चोर अंदर घुसा। बदमाश पीतल से बनी हाथी की मूर्ति चुराकर भाग गया। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *