मरीज के अटेंडरों ने कॉन्स्टेबल से की मारपीट:बलरामपुर जिला अस्पताल में नशे में स्वास्थ्यकर्मी से गाली-गलौज भी की, 4 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर जिला अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, यह पूरी घटना 10 अगस्त 2025 की रात 11 बजे की है। इमरजेंसी वार्ड में ड्रेसर पंकज ठाकुर ने पुलिस सहायता केंद्र को सूचना दी। एक मरीज राम घासी के साथ आए व्यक्ति ने शराब के नशे में स्टाफ नर्स और वार्ड बॉय से गाली-गलौज की। समझाइश के बाद भी की गाली-गलौज सूचना पर पहुंचे पुलिस आरक्षक ने आरोपी दिलसाय को समझाकर भेज दिया। कुछ देर बाद दिल साय अपने साथियों के साथ लौटा और अस्पताल परिसर में फिर से गाली-गलौज करने लगा। पुलिस आरक्षक के मना करने पर आरोपियों ने डंडे और मुक्कों से मारपीट की। गार्ड के साथ भी मारपीट की आरक्षक जब वरिष्ठ अधिकारियों को फोन करने लगा तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया। बचाव में आए गार्ड महेश सिंह के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तकनीकी मदद से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी गिरफ्तार आरोपियों में दिल साय सोनवानी (26), राम सोनवनी (46), सुखसेन सोनवानी (19) और अमसिया सोनवानी शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम ओबरी, थाना बलरामपुर के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा भी जब्त कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *