श्रीदासीश्याम प्रभु की 26वीं जयंती:राजनांदगांव में भव्य शोभायात्रा, भजन और आरती का आयोजन

राजनांदगांव में श्रीदासीश्याम प्रभु की जयंती का आयोजन किया गया। श्री श्यामकुटी परिवार के भक्तगण और बच्चे इस अवसर पर एकजुट हुए। जयंती के पहले दिन श्री श्यामकुटी में सुबह आरती और सत्संग का आयोजन हुआ। स्टेशन पारा स्थित शक्तिधाम को बच्चों ने सुगंधित फूलों और लाइट झालरों से सजाया। श्री श्यामकुटी को भी इसी तरह सजाया गया। रात 9 से 12 बजे तक निखिल मिश्रा और श्याम शर्मा ने भजन प्रस्तुत किए। भजनों के बाद आरती और प्रसाद वितरण हुआ। दूसरे दिन शाम 6 बजे श्री श्यामकुटी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सभी भक्तजन सफेद वस्त्र धारण कर शामिल हुए। यात्रा रामाधीन मार्ग, कामठी लाइन और जीई रोड होते हुए स्टेशन पारा के शक्तिधाम पहुंची। मार्ग में कई स्थानों पर पूजा-आरती का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान आतिशबाजी की गई। भक्तगण भजन और गुरु वंदना करते चले। यात्रा में मेवा, ठंडा, मिठाई, आलू चिप्स और चाय-बिस्कुट का वितरण किया गया। यह श्रीदासीश्याम प्रभु की जयंती का 26वां वर्ष है। श्री श्यामकुटी परिवार और श्री दासीश्याम मंडल फाल्गुन की ग्यारस, कार्तिक की ग्यारस, गुरुपूर्णिमा और जन्माष्टमी भी श्रद्धा से मनाते हैं। श्री दासीश्याम प्रभु के भक्त और शिष्यगण देश के प्रत्येक राज्यों में है जो कि अपनी प्यारी श्री गुरूमां की जयंती मनाने हर साल जयंती पर्व पर अवश्य आते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *