रायगढ़ में दूसरे के ट्रैलर डाला को बिलासपुर में बेचा:ट्रैलर को किराए में चलाने के नाम पर धोखाधड़ी, हर माह 85 हजार किराया देने के नाम पर हुआ था सौदा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अमानात में खयानत का मामला सामने आया है। जिसमें ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाईजर का काम करने वाले युवक ने किराए में ट्रैलर वाहन को चलाने के नाम पर लिया। इसके बाद उसका डाला को बिलासपुर में बेचकर ट्रैलर इंजन बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद ट्रैलर मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराया है। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कंचनपुर की रहने वाली मीना चौहान 48 साल घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग पर होटल संचालन करती है। वह करीब 2 साल पहले पुराना ट्रैलर वाहन को 16 लाख में खरीदी और 4.5 लाख रुपये जमा कर बाकी रकम को टाटा फायनेंस कंपनी से फायनेंस कराई। जिसके कारण हर माह प्रतिमाह 46650 रुपये का किस्त जमा करती थी। बाद में उस ट्रेलर वाहन का कागजात फेल हो जाने की वजह से वाहन को अपने होटल के पास खड़ी की थी। तब ग्राम बैसकीमुडा लैलूंगा का रहने वाला परमेश्वर चौहान जो घरघोड़ा क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट कंपनियों में सुपरवाईजरी का काम करता था। वह मीना चौहान के होटल में खाना खाने आता- जाता रहता था, जिससे उसका जान परिचय हो गया था। ऐसे में परमेश्वर चौहान ने होटल सामने खड़ी ट्रेलर वाहन के बारे में पूछताछ किया। तब मीना ने बताया कि वह ट्रैलर उसका है और अभी कागजात फेल हो जाने के कारण वाहन को खड़ी कर रखा गया है।
हर माह 85 हजार किराया देना तय हुआ
उसने कागजात बनने बाद वाहन संचालन करने की बात कही। तब जनवरी माह में परमेश्वर चौहान ने उससे ट्रैलर का कागजात को बनाकर किराए में वाहन चलवाने के लिए मांगा। उसने हर माह 85 हजार रुपये किराया देने की बात कही। जिस पर मीना चौहान तैयार हो गई और परमेश्वर चौहान वाहन को किराए में चलाने के लिए दे दी।
जीपीएस सिस्टम से लोकेशन पता चला
तब 20 जनवरी को परमेश्वर चौहान का साथी लीलाबंर प्रसाद चौहान उसके कहने पर ट्रैलर को चलाकर ले गया। इसके कुछ दिनों बाद परमेश्वर ने अपना मोबाईल बंद कर दिया। ऐसे में मीना और उसके बेटे ने परमेश्वर चौहान की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर उन्होंने जीपीएस सिस्टम से ट्रैलर वाहन को लोकेशन देखा। तब उन्हें जानकारी हुई कि लैलूंगा के कुंजारा में वाहन है।
वाहन के डाला को बिलासपुर में बेचा
जिसके बाद गुरूवार को मीना अपने बेटे के साथ कुंजाना पहुंची, तो देखी कि ट्रैलर वाहन का सिर्फ इंजन है और डाला गायब है। इसके बाद उन्होंने परमेश्वर का साथी लीलाबंर के पास पहुंचे और पूछताछ करने पर उसने बताया कि दोनों ने 22 जनवरी को वाहन के डाला को बिलासपुर में बिक्री कर दिया है और उसके बारे में परमेश्वर को पता है।
इंजन बेचने ग्राहक ढूंढ रहे थे
ट्रैलर इंजन की बिक्री के लिए भी ग्राहक तालाश किया जा रहा है। जिसके बाद मीना समझ गई कि उन्होंने उसके साथ धोखाधड़ी की है। ऐसे में मीना ने मामले की जानकारी थाना में दी। जहां पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5)-BNS, 316(2)-BNS, 316(3)-BNS, 318(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *