स्वास्थ्य मंत्री बोले-गृहमंत्री के दौरे पर आपत्ति समझ से परे:कहा-नेता प्रतिपक्ष को धन्यवाद देना चाहिए,महंत ने कहा था शाह हर 15 दिनों में आ रहे

मनेंद्रगढ़ में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन हो गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता संदेश दिया गया और यातायात नियमों के पालन की अपील की गई। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत के बयान पर पलटवार किया। मंत्री जायसवाल ने कहा कि यह समझ से परे है कि नेता प्रतिपक्ष को आपत्ति क्यों हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि इसमें खोजने वाली कोई बात नहीं है, बल्कि उन्हें तो धन्यवाद देना चाहिए। मंत्री ने कहा कि गृहमंत्री छत्तीसगढ़ की शांति, खुशहाली और विकास देखने आ रहे हैं। दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि वे हर हफ्ते या 15 दिनों में छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, पता नहीं क्या खोजना चाहते हैं। जागरूकता अभियानों की जानकारी साझा की गई वहीं कार्यक्रम में पुलिस विभाग, यातायात पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाए गए जागरूकता अभियानों की जानकारी साझा की गई। 2023 की तुलना में 2024 में कम हुए आंकड़े पुलिस विभाग के अनुसार, पिछले साल की अपेक्षा इस साल सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में कमी दर्ज की गई है। पुलिस ने इसे जागरूकता कार्यक्रमों, नियमों के पालन और लगातार की गई कार्रवाई का परिणाम बताया।
राष्ट्रीय और राजकीय राजमार्ग पर भी बड़ी संख्या में मौतें पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, एमसीबी जिले में वर्ष 2024 के दौरान सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौतें अन्य मार्गों पर दर्ज की गई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर 304 लोगों की मौत, राजकीय राजमार्ग पर 279 लोगों की मौत, जबकि अन्य मार्गों पर सर्वाधिक 667 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि यह आंकड़े वर्ष 2023 की तुलना में कम बताए जा रहे हैं। समापन अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान निरंतर जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *