रायगढ़ में धान खरीदी केन्द्र में फिर पहुंचा हाथी VIDEO:3 बोरी धान को फैलाया, अब तक 50 बोरी धान कर चुका नुकसान, रात भर कभी बस्ती तो कभी केन्द्र में पहुंचता रहा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेंज के बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र में एक हाथी घूस गया। रात के करीब साढ़े 9 बजे का वक्त था और जंगल से निकलकर हाथी जब धान खरीदी केन्द्र में पहुंचा, तो इसकी जानकारी वन अमला को लगी। जिसके बाद उसे खदेड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन कभी वह बस्ती तो कभी धान खरीद केन्द्र में पहुंच जाता। बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र में लगभग धान उठाव हो गया था, लेकिन एक ट्रक यहां धान अभी बचा है। ऐसे में गुरूवार की रात को हाथी जंगल से निकलकर यहां आया। उसके बाद उसने एक बोरी धान फैलाया और कुछ मात्रा में खाया। उसे भगाने के लिए ग्रामीण व वन अमला मौके पर था, लेकिन रात करीब साढ़े 12 बजे हाथी यहीं रहा। इसके बाद यहां से निकलकर पास के बरझरिया पारा बस्ती में आ गया। बस्ती की सड़कों पर हाथी काफी देर खड़ा होने के बाद वहां से निकलकर रात में तकरीबन ढेड़ बजे फिर से धान खरीदी केन्द्र में पहुंच गया और यहां 2 बोरा धान के बोरे को फाड़कर फिर से खाने और फैलाने लगा। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े 5 बजे तक हाथी यहीं रहा और उसके बाद धीरे-धीरे जंगल की ओर चला गया। 50 बोरा धान को कर चुका नुकसान
बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र जंगल से लगा हुआ है। ऐसे में बताया जा रहा है कि जंगल से निकलकर हाथी इस केन्द्र तक पहुंचते हैं। धान खरीदी शुरू होने के बाद से लगभग डेढ़ माह में कल रात को 8वीं बार हाथी यहां पहुंचा और अब तक 50 बोरा धान को नुकसान कर चुका है। धान को फैलाते ज्यादा हैं
विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र में हाथी धान के बोरे को फाड़कर गिराते व फैलाते ज्यादा है। इसी से नुकसान होता है। देखा गया है कि कई बार धान बोरे को हाथी सुंड से फेंक-फेंककर जंगल ले जाते हैं और वहां भी उसे फैला देते हैं।
26 हाथी कर रहे विचरण
विभागीय रिकार्ड के अनुसार रायगढ़ वन मंडल में 26 हाथी का दल विचरण कर रहा है। इसमें बंगुरसिया पश्चिम में 18, बंगुरसिया पूर्व में 1 और कांटाझरिया पूर्व में 7 हाथी विचरण कर रहे हैं। इसमें 10 नर, 10 मादा व 6 शावक शामिल हैं।
हाथी पर नजर रख रहे
इस संबंध में रायगढ़ रेंजर हेमलाल जयसवाल ने बताया कि हाथियों पर लगातार नजर रख रहे हैं। बीती रात बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र में 1 हाथी पहुंचा था। 3 बोरा धान को हाथी ने फैलाया है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। बंगुरसिया व जुनवानी सर्किल में हाथियों की मौजूदगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *