रायगढ़ में पेड़ से टकराई ट्रैक्टर… ड्रायवर की मौत:रेत खाली कर लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जूटी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई। जिससे ड्रायवर की मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक टेरम में रहने वाला दीपक राठिया 24 साल मंगलवार को रेत लोड करने गया था। ट्रैक्टर में कंचनपुर घाट से रेत लोडकर उसने रायकेरा में रेत खाली किया। इसके बाद वहां से निकलकर वापस टेरम जा रहा था। तभी कोटरीमाल के मुस्कुरा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे दीपक राठिया की मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी लगी, तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। पीएम रिपोर्ट के बाद खुलासा
बताया जा रहा है कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शाॅर्ट पीएम रिपोर्ट मांगा गया है। ताकि सड़क दुर्घटना से मौत होने की पुष्टि पर अपराध दर्ज किया जा सके। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *