रायगढ़ में प्रतिबंधित लकड़ियां पकड़ाई:गोदाम में काफी मात्रा में खैर और तेंदू का मिला लट्ठा, आकंलन में जुटा अमला, आरोपी फरार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में घरघोड़ा के बाद अब शहर से कुछ ही दूरी पर काफी मात्रा में अवैध लकड़ियां वन अमला ने जब्त किया है। एक गोदाम में प्रतिबंधित प्राजाति के तेंदू और खैर की काफी मात्रा में लकड़ियों को स्टोर कर रखा था। इसी दौरान वन अमला ने उसे पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, आज वन अमला को सूचना मिली कि केआईटी रोड स्थित जामटिकरा के एक गोदाम में अवैध रूप से प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ियों का भंडारण किया गया है। जिसके बाद वन अमला और उड़नदस्ता टीम यहां पहुंची और पूछताछ करने पर किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं मिले। ऐसे में वन अमला ने अपनी कार्रवाई शुरू की। पूछताछ में पता चला कि यह गोदाम कबीर चौक में रहने वाले नरेश अग्रवाल का है। जिसके बाद उससे पूछताछ में जानकारी मिली कि कोतरा रोड अग्रसेन काॅलोनी, विकास नगर निवासी राजेश मित्तल को गोदाम को 25 हजार रुपए किराया पर दिया गया था और एग्रीमेंट जनवरी में किया गया था। जब्त लकड़ियों का आंकलन कर रहे
इसके बाद से राजेश मित्तल यहां प्रतिबंधित लकड़ियों का भंडारण कर रहा था। बताया जा रहा है कि तेंदू और खैर की लकड़ियों को कहीं भेजने के लिए ट्रक में भी लोड किया जा रहा था। जिसे वन अमला ने जब्त कर लिया है और गोदाम में काफी मात्रा में जब्त लकड़ियों का आंकलन किया जा रहा है। जांच में खुलासा होगा
रायगढ़ रेंजर लीला पटेल ने बताया कि अभी जब्त लकड़ियों का आंकलन किया जा रहा है। जिसके कारण इसकी कीमत सामने नहीं आ सकी है। वहीं लकड़ियों को किस लिए भंडारण किया गया था और कहां भेजा जाता था, इसका खुलासा जांच में होगा। आरोपी मौके से फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *