रायगढ़ में बंगलादेश का पुतला दहन:हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन, विश्व हिंदु परिषद और बजरंग दल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में विश्व हिंदु परिषद और बजरंग के कार्यकर्ताओं द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओ पर हो रहे अत्याचारों के विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर में रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद बांग्लादेश का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। गुरूवार को विश्व हिंदु परिषद और बजरंग के काफी संख्या में कार्यकर्ता बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ चौक पर इक्ट्ठा हुए। जहां से रैली निकालकर सत्तीगुड़ी चौक, हंडी चौक, घड़ी चौक और सुभाष चौक होते हुए सभी महात्मा गांधी प्रतिमा चौक के पास पहुंचे। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। महात्मा गांधी प्रतिमा चौक पर पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों द्वारा बांग्लादेश के पुतले का प्रतिकात्मक रूप से विरोध किया गया। इसके बाद बांग्लादेश का पुतला दहन कर अपना आक्रोश दिखाया। वहीं बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना था कि बांग्लादेश में हाल के समय में हिंदू समुदाय के लोगों के साथ गंभीर अमानवीय घटनाएं सामने आई है। यहां आए दिन हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। इसी के विरोध में देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं और रायगढ़ में भी यह आक्रोश प्रकट किया गया है। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
प्रदर्शन के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन रायगढ़ के तहसीलदार को सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग की गई कि बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम जल्द उठाए जाए।
सरकार जल्द कोई कदम उठाए
विश्व हिंदु परिषद बजरंग दल से नगर विद्यार्थी प्रमुख सुमीत बेहरा ने बताया कि आज का जो पुतला दहन किया गया है, वह बंगलादेश में जो हाल ही में दीपूदास चंद्रा भाई को जीवित अवस्था में जला दिया गया। जितनी निर्मता से उसकी हत्या की गई। बंगलादेश में आए दिन लूटपाट और घटनाएं हो रही है। उसे लेकर हमारा आक्रोश है। यादि इसके बाद भी सरकार कोई कदम नहीं लेती है तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *