रायगढ़ में बच्चा चोरी करने पहुंचा युवक:परिजनों ने पकड़ा और हाथ-पैर बांध कर पीटा, आरोपी बोला 3 लाख में बेचता

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बच्चा चोरी करने का एक मामला सामने आया है। जिसमें घर में सोए बच्चे को बोरी में भर कर उसे ले जाने की तैयारी थी। तभी परिजनों की नींद खुल गई और उसे पकड़कर उन्होंने बांध कर जमकर पीटा। पूछताछ में उसने साढ़े 3 लाख में बेचने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक बधुवार की रात को टुर्कूमुड़ा के टिकरापारा में रहने वाला राज सारथी का परिवार खाना खाने के बाद सोने चले गया। उनके साथ उनका करीब 10 माह का बच्चा भी सोया हुआ था। तभी देर रात तकरीबन 2 बजे एक युवक उनके घर में चोरी छिपे दाखिल हुआ और घर में सो रही उसकी दादी के साथ 10 माह के बच्चे को उठाकर बोरे में भरने लगा। इस दौरान बच्चे की आवाज सूनकर परिजन जाग गए और उसे पकड़कर हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद बच्चा चोर की परिजनों ने जमकर पिटाई शुरू कर दी। तब तक मामले की जानकारी आसपास के लोगों को लग चुकी थी। ऐसे में वहां काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गया। उससे परिजनों ने जब पूछताछ कि तो उसने अपना नाम ओड़िसा का रहने वाला सुरेश मुंडा 42 साल बताया। बच्चा चोरी करने पहुंचे युवक को जूटमिल थाना लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। 3 लाख रुपए में बेचने की बात
बच्चे की दादी पिंकी ने बताया कि बच्चा चोर को जमकर पीटने के बाद पूछने पर उसने बताया कि वह बच्चे को चोरी कर ओड़िसा में किसी कृष्णा नाम के शख्स को बेचता। उसके बाद उससे रुपए कमाता। उसकी दादी ने यह भी बताया कि उसके साथ और भी लोग थे, लेकिन वे भाग गए थे। पुलिस को दी गई सूचना
बच्चे के पिता राज सारथी ने बताया कि रात 2 बजे के बाद आरोपी घर में घुस गया था। बच्चे को बोरी में भर रहा था। तभी उनकी नींद खुल गई। उसने बताया कि आरोपी के साथ और भी लोग हैं। युवक को जमकर पीटा गया और पहले मामले की सूचना वार्ड पार्षद को दी गई। इसके बाद थाना में इसकी सूचना दी गई, तो पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाना ले आयी। राज ने बताया कि बच्चे को चोरी कर के बेचने के लिए ले जा रहा था और बच्चे को 3 लाख 50 हजार रुपए में बेचता।
मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि जूटमिल क्षेत्र में वार्ड नंबर 41 में शिकायत आया था। जिसमें बताया गया कि सुंदरगढ़ का रहने वाला सुरेश उनके घर में घुस गया था। बच्चे को बोरी में भरकर ले जाने की तैयारी कर रहा था। मामले में आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *