रायगढ़ में बोलेरो और एंबुलेंस में टक्कर:अनियंत्रित बोलेरो डिवायडर से टकराई, एक युवक की मौत, दो घायल, तमनार रोड पर हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बोलेरो और एंबुलेंस लोगों टक्कर हो गया। इसके बाद अनियंत्रित होकर बोलेरो डिवायडर से टकरा गई। जिससे बोलेरो में सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। घटना तमनार थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम को जेपीएल गेट नंबर 1 से एंबुलेंस बाहर निकलकर तमनार की ओर जाने निकली। तभी हुंकराडीपा से तमनार की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो का एंबुलेंस के साथ टक्कर हो गया। इसके बाद बोलेरो अंनियंत्रित होकर डिवायडर से टकरा गई। इससे बोलेरो में सवार मस्तुरी रिस्दा का रहने वाला शिव सिंह की मौत हो गई। वहीं अजय कुर्रे व एक अन्य युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई।
पुलिस आगे की जांच में जूटी
ऐसे में तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां तमनार में प्राथमिक ईलाज के बाद घायलों को रायगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस शव का पंचनामा कर मामले को विवेचना में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *