रायगढ़ में भारी बारिश… केलो डैम के 4 गेट खोले

रायगढ़ जिले में 24 घंटे से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश को देखते हुए केलो डैम के 4 गेट खोल दिए गए। परियोजना के ईई मनीष गुप्ता ने बताया कि डैम का जलस्तर 231.94 मीटर है, ज​बकि क्षमता 233 मीटर है। अभी महानदी का जलस्तर बढ़ा है, लेकिन खतरे के निशान से 6 फीट नीचे है। तमनार ब्लॉक के कोडकेल-मिलूपारा मार्ग पर पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। प्रदेश में आज 11 जिलों में यलो अलर्ट प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को हल्की और मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश रायगढ़ में हुई। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। जबकि बरामपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अगले 5 दिनों तक अदिकतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *