रायगढ़ में मछली बेचने की बात पर मछुवारे की पिटाई:दो भाईयों ने डंडे से मारा, बीच-बचाव में आए लोगों को भी पीटा, FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दो भाईयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर मछली व्यवसायी की जमकर पिटाई कर दी। यही नहीं बीच-बचाव में आए दूसरे व्यवासायियों के साथ भी डंडे व राॅड से मारपीट किया। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम उच्चभिट्ठी का रहने वाला रामसजीवन साहनी 38 साल मछुवारा है और मछली पकड़कर उसकी बिक्री करता है। रामसजीवन आज सुबह तकरीबन 10 बजे किरोड़ीमल सांस्कृतिक भवन के सामने मछली बेच रहा था। तभी आकाश केंवट व उसका भाई प्रकाश केंवट वहां पहुंचे और मछली बेचने से मना करते हुए कहने लगा कि तुम लोग यहां मछली बेचते हो, तो हमारा मछली बिक्री नहीं होता। इस बात पर उनके बीच विवाद उपज गया। इससे प्रकाश केंवट ने रामसजीवन का मछली फेंकने लगा, तब उसने मना किया, तो दोनों भाईयों ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया और हाथ में रखे डंडा से मारपीट शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी दी
इसके अलावा उसके साथी लोहे के राॅड से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। तब पास में बैठे दूसरे मछली व्यवसायी अर्जुन साहनी और सिकन्दर साहनी बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तो आकाश उसका भाई प्रकाश व उनके साथियों ने उनकी भी जमकर पिटाई कर दी।
आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज
मारपीट की घटना को अंजाम देकर सभी वहां से चले गए। जिसके बाद घायल राम सजीवन तत्काल कोतरा रोड थाना पहुंचा और मामले की सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *