रायगढ़ में रुपए के लिए पत्नी की हत्या:पति-पत्नी के बीच अक्सर होते थे विवाद, गला दबाकर मार डाला, पीएम से हुआ खुलासा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में ईंट भट्ठा में वहां काम करने वाली महिला की लाश मिली थी। जहां पोस्टमार्टम में हत्या का खुलासा हुआ। मामले में जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी पति व साक्ष्य छिपाने के लिए ईंट भट्ठा संचालक के बेटा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक 29 अप्रैल को ग्राम सलखिया के ठिर्रीमुड़ा ईंट भट्ठा में यहां काम करने वाली शारदा मांझी 42 साल की लाश देखी गई। शव ईंट बनाने वाले गड्ढे में पड़ा था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ करने पर पता चला कि मृतका अपने पति बिसाहू मांझी के साथ डेढ़ माह से ईंट भट्ठा में रहकर काम कर रही थी। इस दौरान उसके पति ने बताया कि गड्ढे में गिरकर उसकी मौत हो गई है। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस हत्या की संदेह पर जांच में जूटी रही। पोस्टमार्टम के बाद पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर मारने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पति बिसाहू से कड़ाई से पूछताछ शुरू की, तो उसने अपना जुर्म कबुल लिया और बताया कि रुपए के लिए उनके बीच विवाद उपजा था, जिसके कारण उसने पहले अपनी पत्नी को जमकर पीटा। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी और किसी को शक न हो इसलिए शव को ईंट के गड्ढे में डाल दिया। मामले में साक्ष्य छिपाने की कोशिश
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने इसकी जानकारी ईंट भट्ठा के मालिक शंकर बंजारा का बेटा उमेश बंजारा को दिया, लेकिन उसने भी साक्ष्य छिपाने की कोशिश करते हुए पुलिस को कोई भी जानकारी नहीं दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *