रायगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म:घर से बिना बताए हुई थी लापता, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में शादी का झांसा देकर युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग घर से बिना बताए निकली और नहीं वापस नहीं लौटी। ऐसे में उसके परिजनों ने थाना में सूचना दी। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुसौर थाना में क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण ने सोमवार को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि रविवार की रात को उसकी नाबालिग बेटी घर में बिना कुछ बताए घर से निकली और वापस नहीं लौटी। ऐसे में उसके परिजन नाबालिग बेटी की आसपास और परिचितों के पास पूछताछ करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले में जांच शुरू की। जहां पुलिस ने जब उसके परिजनों से पूछताछ की तो संदेह ग्राम नवापाली निवासी हरीशंकर पाव उर्फ बबलू 22 साल पर हुआ, जो घटना के बाद से अपने वह भी घर में नहीं था। ऐसे में पुलिस ने उसकी पतासाजी शुरू की। जहां संदेही हरीशंकर को जूटमिल क्षेत्र में देखा गया। तब पुलिस की टीम तत्काल वहां पहुंची और जूटमिल क्षेत्र से संदेही को पकड़कर पूछताछ किया गया। तब उसने अपना जुर्म कबुल किया और उसके पास से पुलिस ने नाबालिग को अपने कब्जे में लेकर थाना लाए।
जबरन बनाया शारीरिक संबंध
जहां बालिका से पूछताछ करने पर उसने बताया कि आरोपी युवक उसे शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया था और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता के बयान के बाद मामले में धारा 64(2), 87, BNS एवं 4 पॉक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *