छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण शाम के समय मवेशी लेने के लिए जंगल की ओर गया था। तभी हाथी से उसका सामना हो गया। घटना के बाद वन अमला आगे की कार्रवाई में जूट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लोटान का रहने वाला लोकनाथ यादव 55 साल बुधवार की शाम को मवेशी लेने के लिए जंगल की ओर गया था। इस दौरान जब वह लोटान बकालो क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 662 RF में पहुंचा, तो अचानक एक हाथी से उसका सामना हो गया। ऐसे में हाथी ने उस पर हमला कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रात में जब इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को लगी, तो मामले की सूचना वन अमला को दी गई। ऐसे में वन अमला द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया गया और आगे की कार्रवाई में शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में मुनादी कराई गई थी
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गांव में सिंगल हाथी के आने की जानकारी मिलने के बाद लोटान व आसपास के गांव में मुनादी कराई गई थी। ताकि अकेले कोई जंगल न जाए। घटना के बाद मृतक के परिजनों को वन विभाग द्वारा 25 हजार की तत्कालिक सहायता राशि दिया गया है।


