रायगढ़ में होटल और डेयरी में की जा रही जांच:लड्डू-चमचम, स्टीम राइस और ऑनियन ग्रेवी के लिए गए सैंपल,गड़बड़ी पाए जाने पर होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटलों और डेयरी उत्पाद बेचने वाली दुकानों पर जांच अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत कई होटलों से खाने-पीने की चीजों के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। अगर जांच में ये सैंपल क्वालिटी में खराब या मिलावटी पाए जाते हैं, तो संबंधित दुकानदारों और रेस्टोरेंट्स पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत अंगीठी रेस्टोरेंट से अरहर दाल, स्टीम राइस और ऑनियन ग्रेवी के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा, पुसौर स्थित अन्नपूर्णा स्वीट्स एवं होटल से मीठा खोवा और गोंद लड्डू, तथा प्रधान होटल से छेना चमचम और बूंदी लड्डू के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सभी प्रतिष्ठानों को स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। सप्ताह भर से जांच की जा रही खाद्य सुरक्षा अधिकारी सागर दत्ता ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से जिले के सभी ब्लॉक, पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। यह निरीक्षण दूध से बनने वाली मिठाइयों, बेसन, आटा, मैदा, ड्राई फ्रूट्स से बनी मिठाइयों और नमकीन बनाने वाले प्रतिष्ठानों पर किया जा रहा है। यह जांच खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो रही है। सभी प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए जा रहे हैं और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियम के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *