रायगढ़ में 1 करोड़ से अधिक के अवैध धान जब्त:15 दिनों के भीतर हुई कार्रवाई, चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हुई, लेकिन उससे पहले से विभाग द्वारा अवैध धान पर निगरानी किया जा रहा है। ऐसे में 15 दिनों के भीतर 3266 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। जिसकी कीमत तकरीबन 1 करोड़ रुपए से अधिक की है। जिले की सीमाओं पर स्थित सभी अंतर्राज्यीय एवं आंतरिक चेक पोस्टों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पालीवार ड्यूटी भी लगाई गई है। साथ ही अनुविभागीय स्तर पर निगरानी दल सक्रिय है। जहां 15 दिनों में 30 प्रकरण दर्ज करते हुए सभी के खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। धरमजयगढ़ ब्लाॅक में 10 प्रकरण दर्ज किए गए
जिले में अवैध धान की कार्रवाई को लेकर धरमजयगढ़ ब्लाॅक में 10 प्रकरण दर्ज किए गए है। जहां ग्राम-उदउदा में कपील यादव से 1200 बोरी धान जब्त, हाटी में प्रहलाद अग्रवाल के पास से 900 बोरी धान, कुड़ेकेला में ऋषि अग्रवाल के पास 55 बोरी जब्त किया गया। इसके अलावा बेहरामार में विनोद कुमार बेहरा के पास से 60 बोरी, कटाईपाली सी में मोन्टी अग्रवाल के पास 450 बोरी और राजेन्द्र कुमार के जनरल स्टोर में अवैध रूप से रखे 500 बोरी धान जब्त किया गया। बाकारुमा में राहू राठिया के पास 60 बोरी धान, धरमजयगढ़ में मुकेश अग्रवाल के पास से 250 बोरी धान, बोरो में सुशील ढाली के पास अवैध रूप से रखे 120 बोरी धान, ग्राम पिपराही गोदाम में मुकेश अग्रवाल अधिसूचित कृषि उपज के स्वामी जितेन्द्र अग्रवाल के पास 400 क्विंटल धान जब्त किया गया है। खरसिया में यहां पकड़ा गया था अवैध धान
खरसिया विकासखंड के डोमनारा में भभीक्षण साव के प्रतिष्ठान से 50 कट्टी अवैध धान जब्त किया गया। इसी तरह खरसिया के ग्राम-जोबी में जितेन्द्र यादव के पास से 40 बोरी, खरसिया के काफरमार में वरूण तिवारी के पास 58 बोरी धान, खरसिया के ग्राम-केवाली में गुहादास महंत के पास से 70 बोरी अवैध धान जब्त किया गया।
लैलूंगा-तमनार में भी कार्रवाई
विकासखण्ड लैलूंगा के ग्राम-बैसकीमुड़ा में रमेश बेहरा के पास से 150 बोरी धान, ग्राम-कमरगा में बिहारी लाल गुप्ता के पास 70 बोरी धान भण्डारित पाया गया। ग्राम-कुंजारा में अमन अग्रवाल के पास से 55 बोरी, लैलूंगा के ग्राम-तोलगे में लक्ष्मण पटेल के पास 739 बोरी जब्त किया गया। साथ ही तमनार के ग्राम-बिजना में माखन गुप्ता से 951 बोरी, बिजना में ओमप्रकाश गुप्ता के निवास में अवैध रूप से रखे 70 बोरी धान, भगोरा में उलसन बड़ा के पास के पास से 270 बोरी, कुसमेल में मोहितराम के पास 193 बोरी जब्त किया गया। रायगढ़ के ग्राम साल्हेओना में शिवप्रसाद दीवान के पास से 50 बोरी, घरघोड़ा के ग्राम-घरघोड़ी में गजेन्द्र यादव के पास 65 बोरी अवैध रूप से रखे भंडारित पाया गया। पुसौर के ग्राम छिछोरउमरिया में जन्मेजय गुप्ता के 50 बोरी,ओड़ेकेरा में परमानंद साहू के पास से 20 बोरी धान भंडारित पाया गया।
चेक पोस्ट में पकड़ाई गाड़ी
विकासखण्ड रायगढ़ के अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेंगालपाली में प्रताप साहू ग्राम-भठली चैक तुलसीनगर बरगढ़ उड़ीसा के द्वारा ट्रक में 180 क्विंटल धान परिवहन करते जब्त किया गया। इसी तरह विकासखण्ड लैलूंगा के अंतर्राज्यीय जमुना चेकपोस्ट में पिकअप वाहन में 60 बोरी धान ओड़िसा बेहरामाल के हरिकृष्ण के परिवहन करते पाए जाने पर जब्ती किया गया। तमनार के बासनपाली में माजदा वाहन में 100 बोरी धान मुकेश अग्रवाल, धौराभांठा से जब्त किया गया। पुसौर के अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट में परसु साहू के द्वारा 60 बोरी परिवहन करते पाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *