रायगढ़ में 15 टन सरिया की हेराफेरी:चोरी का सामान खरीदने वाला ओडिशा से पकड़ाया, फरार मुख्य आरोपी की तालाश जारी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से करीब 2 लाख का सरिया और खाली ट्रक जब्त किया गया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक घटना 31 मई की है। जब ट्रांसपोर्टर साहू रोड लाइन रायगढ़ के माध्यम से ट्रक में करीब 7 लाख 80 हजार 398 रुपए का 15 टन सरिया अजय इंगाड रोलिंग मिल से लोड कर जैजैपुर, बाराद्वार के लिए रवाना किया गया था। ट्रक चालक ओडिशा के बाबूपाली का रहने वाले राधेश्याम साहू को यह सरिया पहुंचाना था, लेकिन 1 जून तक जब सरिया जैजैपुर नहीं पहुंचा तो मिल प्रबंधन को संदेह हुआ। इसके बाद चालक को फोन करने पर उसका मोबाइल भी बंद मिला। तब काफी खोजबीन करने के बाद संदेह के आधार पर कंपनी के एचआर मोहसिन रजा ने मंगलवार को मामले की सूचना पूंजीपथरा थाना में दी। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पेट्रोल पंप के पास मिला खाली ट्रक इस दौरान पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा के ग्राम दीप्तीपुर थाना मेलछामुंडा के पास ट्रक है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यहां भारत पेट्रोल पंप के पास खाली ट्रक मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। सहयोगी आरोपी का पता चला इसके बाद जांच में मुख्य आरोपी ट्रक चालक की तलाश में पुलिस को उसके सहयोगी मनोज मोटारी का सुराग मिला। जिसके आधार पर ओडिशा के पदमपुर थाना क्षेत्र के पंचभैया के रहने वाले मनोज को पकड़ा गया और पूछताछ की गई। रिमांड पर जेल भेजा मनोज मोटारी ने बताया कि उसने चोरी का 2 लाख का 4 टन सरिया खरीदा था। जिसके बाद पुलिस ने उसके पास से 4 टन सरिया को जब्त करते हुए उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी की तलाश जारी पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी के सहयोगी के गिरफ्तार होने के बाद मुख्य आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *