रायगढ़ में 22 लाख के बारदाने की गड़बड़ी:राशन दुकानों से उठाव के बाद 89341 बारदाना गायब, परिवहनकर्ता समेत 3 लोगों पर अपराध दर्ज

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में राशन दुकानों से 237173 बारदाना का उठाव किया गया। जिसे धान उपार्जन केंद्रों या मार्कफेड गोदामों में जमा किया जाना था, लेकिन 89341 बारदाना वहां नहीं पहुंचा। ऐसे में जब इसकी जांच की गई, तो मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद मामले में परिवहनकर्ता समेत 3 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया गया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक जिला विपणन कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पदस्थ खुशबू माथुर 31 साल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। जहां उसने बताया कि 1 जून 2025 से 31 दिसम्बर 2025 के मध्य ग्राम भुईंयापानी निवासी किशन निषाद के द्वारा पीडीएस बारदाना का उठाव लैलूंगा क्षेत्र ग्राम पंचायत केशला व अन्य शासकीय उचित मूल्य दुकानों से बारदाना उठाव किया गया था। लैलूंगा क्षेत्र से 95198 नग बारदाना उठाव किया गया। घरघोडा क्षेत्र से 51500 नग पीडीएस बारदाना और तमनार के शासकीय उचित मूल्य दुकानों से 90475 नग पीडीएस बारदाना उठाव किया गया। ऐसे में कुल 237173 नग पीडीएस बारदाना का उठाव किया। इसके बाद उठाव किए गए बारदाना मे से 144907 नग पीडीएस बारदाना विभिन्न धान उपार्जनों केन्द्रो में भेजा गया। जिसका भौतिक सत्यापन के बाद किशन निषाद के घर में 1650 बारदाना तथा मार्कफेड गोदाम घरघोडा में 1275 नग पीडीएस बारदाना मिला। जमा और भौतिक सत्यापन में 147832 बारदाना पाया गया।
आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज
कुल उठाव 237173 बारदाना में से शेष 89341 नग पीडीएस बारदाना जिसकी कीमत 2233525 रुपये को परिवहनकर्ता किशन निषाद, देवकुमार यादव और शिवाकांत तिवारी ने मिलकर गड़बड़ी कर दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5)-BNS, 316(3)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *