अग्रवाल सभा रायपुर के आगामी अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पद के लिए 29 जून को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 17 जून से शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र अग्रवाल ने पहले दिन जहां एक उम्मीदवार ने नामांकन फॉर्म लिया था, वहीं दूसरे दिन छह नामांकन फॉर्म लिए गए। इन्होंने लिया नामांकन फॉर्म मुख्य चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र अग्रवाल ने जानकारी दी कि बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए विजय अग्रवाल, जयकिशन जाखोदिया, संजय अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल सहित छह सदस्यों ने नामांकन फॉर्म लिया है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन फॉर्म लेने की अंतिम तारीख 19 जून दोपहर 3 बजे तक है। वहीं, फॉर्म जमा करने की तारीख 19 और 20 जून रखी गई है। उल्लेखनीय है कि अग्रवाल सभा का चुनाव 29 जून 2025 को संपन्न होगा, जिसमें रायपुर अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा।


