रायगढ़ में ग्रामीण पर टांगी से वार:पीठ में धस गया टांगी, बकरी चराने की बात पर उपजा विवाद, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के कापू में बकरी चराने की मामूली बात पर एक युवक ने ग्रामीण पर टांगी से वार कर दिया। इससे उसके पीठ में टांगी धस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। ग्राम कंड्राजा गेहूं बाड़ी विजयनगर का रहने वाला दयालु दास महंत 55 साल कल रात गांव के पियर दास के घर के पास खड़ा था। तभी गांव का पुरन साय राठिया वहां पहुंचा और कहने लगा कि तुम्हारी बेटी मेरे खेत में बकरी चरा रही थी, तुम लोग अपनी बकरी को संभाल कर क्यों नहीं रखते। तब दयालु ने समझाया कि गांव के सभी लोग बकरी चराते हैं तो इस पर उनके बीच विवाद उपज गया और गुस्से में आकर पुरन साय गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। विवाद बढ़ता देख दयालु दास डर के कारण वापस अपने घर की ओर लौटने लगा। तभी पुरन साय घर में रखे टांगी को लाया और उसके पीठ पर वार कर दिया। इससे पीठ में टांगी धस गया। दयालु खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर गया।
थाना में रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
तब गांव के पियर दास व कृष्णादास वहां पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद सरपंच की गाड़ी में तत्काल घायल को ईलाज के लिए कापू अस्पताल ले गए। जहां उसकी गंभीर स्थिति बनी हुई है और ईलाज जारी है। घटना के बाद दयालु की बेटी यशोदा दास कापू थाना पहुंची और मामले में रिपोर्ट दर्ज करायी। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आज उसे गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *