रायपुर के मंदिरों में हनुमान जयंती की तैयारी:12 अप्रैल को मंदिरों से निकलेगी शोभायात्रा, चालीसा पाठ के साथ होगा भंडारा

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी रायपुर में 12 अप्रैल शनिवार को रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं, शहर के हनुमान मंदिरों में भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। इस दिन जगह-जगह पर हनुमान चालीसा का पाठ, रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन होगा। रायपुर के राजीव गांधी चौक छोटापारा स्थित संकट मोचन हनुमान समिति द्वारा सुबह 8 बजे हवन पूजन के बाद , दोपहर 12 बजे भंडारा (प्रसाद वितरण ) शाम 7 बजे चालीसा पाठ और महाआरती का आयोजन किया गया है। सर्वधर्म संकट मोचन मंदिर में लेजर-शो 12 अप्रैल को स्टेशन रोड के सर्वधर्म संकट मोचन मंदिर में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि सुबह अभिषेक-शृंगार कर दोपहर 12 बजे महाआरती की जाएगी। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं शाम को लेजर-शो और आतिशबाजी की जाएगी। यहां कार्यक्रम आयोजित आज कैसे करें श्री हनुमानजी की पूजा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *