रायपुर के माना थाना क्षेत्र में सिर कटी लाश मिलने से हडकंप मच गई। स्थानीय रहवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकालकर जांच शुरू कर दी है। माना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ब्लू वाटर क्षेत्र में एक सिर कटी लाश मिलने की सूचना रहवासियों ने सोमवार की दोपहर को मिली थी। स्थानीय रहवासियों की सूचना पर घटनास्थल पर जाकर जांच की, तो शव का सिर गायब था। शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जांच अधिकारियों के अनुसार शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। शरीर पर किसी तरह के कपड़े भी नहीं हैं। मृतक की शिनाख्त हो सके, इसलिए आसपास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है।


