रायपुर के सिलतरा में मोबाइल शॉप में चोरी:दीवार में छेदकर घुसे चोर, रिश्तेदार की शादी में गया था दुकानदार, 57 मोबाइल पार

रायपुर के सिलतरा में एक मोबाइल शॉप में चोरी की वारदात हुई है। चोर दीवार में छेदकर अंदर घुसे थे। उन्होंने दुकान में रखें 57 मोबाइल फोन पार कर दिया। चोरों ने यह वारदात उस वक्त की जब दुकान मालिक शॉप में ताला लगाकर रिश्तेदार की शादी में गया था। मामले में धरसींवा पुलिस ने व्यापारी की शिकायत के बाद FIR दर्ज कर ली है। दुकान का सारा सामान बिखरा था दुकान संचालक हेमंत वर्मा ने बताया कि वह अपने बड़े भाई गजेन्द्र वर्मा के साथ दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान पुराना बस स्टैंड स्थित अटल व्यवसायिक परिसर कॉम्प्लेक्स में बनी है। 27 नवंबर की दोपहर करीब 3 बजे परिवार में शादी होने के कारण दुकान बंद कर दुर्ग चले गए थे। अगले दिन सुबह जब वे दुकान पहुंचे और अंदर गए तो देखा कि रैक में रखे कई मोबाइल फोन गायब थे। इसके अलावा दुकान का सामान बिखरा हुआ था। पुलिस आसपास CCTV की कर रही जांच दुकान के पीछे जाकर देखने पर पता चला कि चोर पिछली दीवार में बड़ा गोलाकार छेद बनाकर चोरी किए है। चोर दीवार तोड़कर अंदर घुसे और विभिन्न कंपनियों के कुल 57 एंड्रॉयड मोबाइल अपने साथ ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं, पीड़ित पक्ष ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *