राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड में गुरुवार की आधी रात एक रशियन युवती ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया है। उसने नशे में धूत होकर तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। जब लोगों ने कार को रोका और पुलिस पहुंची। तो युवती ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया। इस मामले में तेलीबांधा पुलिस ने युवती और उसके साथ मौजूद एक युवक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि युवती जिस गाड़ी में सवार थी। उसमें भारत सरकार लिखा हुआ था। यह किसी लोक अभियोजक( सरकारी वकील) की गाड़ी है। फिलहाल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। खबर अपडेट हो रही है…


