रायपुर को मिली 150 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात:ओवरपास, पानी की टंकी और स्कूल भवन का किया शिलान्यास, हर वार्ड में होंगे 50-50 लाख के विकास कार्य

रायपुर शहर की जनता को सोमवार को 150 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 3 ओवरपास का किया शिलान्यास इसके साथ ही रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 96 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया । इस दौरान डिप्टी सीएम ने रायपुर नगर निगम के हर वार्ड के लिए 50-50 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़ सहित बड़ी संख्या में पार्षद और नागरिक मौजूद रहे। प्रमुख विकास कार्य मूणत ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने कहा ने विष्णुदेव साय सरकार में गरीबों के घरों में पानी पहुंचेगा। यह क्षेत्र वर्षों से पिछड़ा हुआ था। कांग्रेस के शासनकाल में पाइपलाइन के ऊपर लाइफलाइन बिछा दी गई थी, जिससे पानी की आपूर्ति बाधित रही। भाजपा की सरकार बनी तो हमने वस्तुस्थिति अरुण साव के समक्ष रखी, उन्होंने तुरंत कहा कि गरीबों के घर तक पानी पहुंचना चाहिए। कांग्रेस शासनकाल में नगर निगम के उद्यानों और तालाबों में व्यवसायिक चौपाटियां बना दी गईं, लेकिन अब महापौर मीनल चौबे जी ने निर्णय लिया है कि ऐसा नहीं होगा। रायपुर के विकास के लिए मैंने कई बार लोगों से दुश्मनी भी मोल ली है, लेकिन पीछे नहीं हटा। विकास की बरसात हो रही है बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, आप सभी ने भाजपा को लोकसभा, नगर निगम और विधानसभा चुनावों में विजयी बनाया उसी का परिणाम है कि रायपुर पश्चिम में 75 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों की शुरुआत हो रही है। कांग्रेस शासनकाल में पांच साल ठन-ठन गोपाल था, अब विकास की बरसात शुरू हो गई । रायपुर नगर निगम को मिले 462 करोड़ रुपये उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पांच साल तक विकास थमा रहा। भाजपा की सरकार बनने के बाद रायपुर समेत पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने जानकारी दी कि साल 2023 में भाजपा सरकार बनने के बाद, रायपुर नगर निगम को 462 करोड़ रुपये और रायपुर पश्चिम विधानसभा को 59 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग से रायपुर के लिए कई सौ करोड़ के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। साव ने कहा कि हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे यह भाजपा सरकार का संकल्प है। मोदी की गारंटी को पूरा करना और गरीबों और आम नागरिकों के जीवन में बदलाव लाना हमारी प्राथमिकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *