रायपुर में एक बदमाश का चाकू पकड़कर मोहल्लेवासियों को ललकारते हुए VIDEO वायरल हुआ। इसमें बदमाश सबको वन बाय वन आने और फिर सबको मारने की बात कह रहा है। इसके अलावा उसने जमकर गाली-गलौज भी किया। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने भी एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वही बदमाश लड़खड़ाते हुए कंधे के सहारे थाने पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला 7 दिसंबर का है। मौदहापारा के हांडी वाले बाबा के सामने गली में रहने वाला जुनैद उर्फ सैफ चिल्ला शाम के करीब अपने घर के पास मोहल्ले में निकल गया। उसने अपने हाथों में चाकू पकड़ा हुआ था। फिर वह लोगों को एक के बाद एक आने और सबको मारने की धमकी दे रहा था। इस दौरान उसके साथ एक महिला भी मौजूद थी। वह भी लोगों को धमका रही थी। लड़खड़ाते थाने पहुंचा बदमाश इस मामले में आरोपी के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने एफआईआर दर्ज करवाई। लेकिन कोई एक्शन नही हुआ। इसके बाद आरोपी के धमकाने का वीडियो वायरल हुआ। जिससे मौदहापारा पुलिस की जमकर किरकिरी हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने भी एक वीडियो जारी किया है जिसमें आरोपी लड़खड़ाते हुए कंधों के सहारे पुलिस थाने पहुंचा है।


