रायपुर में सिंधी काउंसिल ने बांटे कंबल:राजेंद्र नगर में किया गया वितरण, जरूरतमंदों के खिल उठे चेहरे

रायपुर में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने मंगलवार को निशुल्क कंबल वितरण का आयोजन किया। राजेंद्र नगर से शुरुआत की गई। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि बुजुर्ग, महिला, बच्चे सभी को कंबल वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि जैसे ही सभी जरूरतमंद को कंबल मिला उनके चेहरे में खुशी झलक उठी। डॉ. एनडी गजवानी के क्लीनिक में वितरण कार्यक्रम रखा गया। स्व. कांता देवी जसवानी, स्व. हरीराम तलरेजा, स्व. मोहनलाल तलरेजा, स्व. शंकरलाल रामनानी, स्व. हरीराम सिदारा की स्मृति में कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, डॉ एनडी गजवानी, सुनील कुकरेजा, सुमीत आठवानी, धनेश मटलानी, चंदर देवानी, महेश खिलनानी, आकाश बजाज मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *