रायपुर में ट्रैक्टर और बाइक चोरी करने वाला एक अरेस्ट हुआ है। पुलिस में आरोपी के पास से 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 7 बाइक भी जब्त किया है। इस मामले में पुलिस में एक खरीददार को भी गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। चंद्रकेश सिंह (49 वर्ष) निवासी हीरापुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 14 सितंबर को शाम 6 बजे अपना स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर-ट्रॉली को गाड़ी को घर के अंदर ताला लगाकर खड़ी किया। 15 सितंबर की सुबह चोर ने ताला तोड़कर गाड़ी चोरी कर ली थी।इस मामले में शिकायत करने के बाद पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुट गई। पुलिस को जानकारी मिली कि मुकेश साहू नामक व्यक्ति चोरी का ट्रैक्टर को वेदांत वाटिका तरफ लेकर जा रहा है। चोरी की गाड़ियां खरीदने वाला भी अरेस्ट पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी करके पकड़ लिया। पूछताछ करने पर अलग-अलग स्थानों से 4 नग ट्रैक्टर एवं 7 नग मोटर साइकिल चोरी करना बताया। जिसमें से 3 ट्रैक्टर एवं 4 मोटरसाइकिल को कुम्हारी के हरजीत सिंह उर्फ रिंकू को बेचना बताया। एक नग ट्रैक्टर को वेदांत वाटिका तथा 3 नग मोटरसाइकिल अपने घर में छुपा कर रखना बताया। पुलिस ने आरोपी हरजीत सिंह उर्फ रिंकू को भी गिरफ्तार किया है।


