रायपुर में डायल 112 के पुलिसकर्मी से मारपीट हुई है। 11 सितंबर को पुलिसकर्मी सार्वजनिक जगह पर शराब पीने की सूचना पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंचे थे, तभी नशे में आरोपियों ने विवाद किया और धक्का मुक्की करते हुए मारपीट पर उतर आए। मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। घटना अमलीडीह के जोसेफ कॉलोनी रोड पर हुई। आरोपियों ने वर्दी फाड़कर डायल 112 की गाड़ी जला देने की धमकी भी दी। थाने में शिकायत के बाद चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनपुट मिलने के बाद पहुंची थी पुलिस शिकायतकर्ता तुलेश मनहरे ने बताया कि बट डायल 112 में जुलाई 2023 से कार्यरत है। 11 सितंबर को 112 को इनपुट मिला कि कुछ लोग शराब भट्टी के पास सार्वजनिक जगह पर शराब पी रहे हैं। मौके पर डायल 112 के पुलिसकर्मी पहुंचे तो वहां पर मौजूद 4 लड़के शराब के नशे में विवाद करने लगे। उन्होंने गाली गलौज करते हुए पुलिस कर्मी के साथ धक्का मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने अपना नाम अरुण चौहान राजेश यादव राहुल दीवान रविंद्र भगत बताया। आरोपियों ने इस दौरान पुलिस जीप को जला देने की भी बात कही। इसके बाद अन्य पुलिस कर्मियों ने आरोपियों को थाने लाया। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी


