रायपुर में पुलिसकर्मी के साथ साइबर ठगी:उत्तरप्रदेश से आरोपी हुआ गिरफ्तार, क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के बहाने ऐंठे थे रुपए

रायपुर में पुलिसकर्मी के साथ साइबर ठगी की वारदात हो गई है। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ठगी की वारदात साल 2022 में हुई थी। वारदात के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। ये पूरा मामला रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रविकांत कटारे ने बताया कि 16 जुलाई 2023 को शाम को विशेष सूचना शाखा पुलिस मुख्यालय में ड्यूटी में था। इस दौरान उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने खुद को डीबीएस बैंक का कर्मचारी बताया। फिर क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने का बहाना दिया। इस दौरान ठग ने OTP ले लिया। लोकेशन मिलते ही गिरफ्तार कुछ देर बाद रविकांत के अकाउंट से करीब 80 हजार रुपए का ट्रांजैक्शन हो गया। इसके बाद रविकांत को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल के बाद से आरोपी विपिन कुमार निवासी रायबरेली उत्तर प्रदेश की तलाश कर रही थी। वर्तमान में पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिली और उसे गिरफ्तार करके रायपुर लाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *