रायपुर में बीच सड़क में फिर एक बार केक कटा है। लड़कों ने हो-हल्ला करते हुए सड़क पर जमकर आतिशबाजी की। जिससे वहां से गुजरने वाले आसपास के निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने 5 लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। इसी केक कटिंग के मामले में शनिवार को पुलिस ने रायपुर महापौर मीनल चौबे के बेटे पर भी एक्शन लिया था। आमानाका थाना प्रभारी सुनील दास से मिली जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ। जो टाटीबंध उदया सोसायटी सेक्टर 2 का था। यहां बीच सड़क में करीब आधा दर्जन लड़के के काटते हुए दिख रहे थे। इस दौरान उन्होंने आतिशबाजी भी की और शोरगुल भी किया। इस दौरान आसपास से गुजरने वाले लोगों को परेशानी भी हुई। 5 लड़कों के खिलाफ FIR इस मामले में आमानाका पुलिस ने करणवीर सिंह नाम के व्यक्ति को मुख्य आरोपी बनाया है। वायरल वीडियो में करणवीर का ही जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं। इसके अलावा पुलिस नाम हरमन सिंह संस्कार झा, विधिक करकसे और विजय जेठानी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि फिलहाल मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है जबकि अन्य की तलाश जारी है। महापौर के बेटे के खिलाफ भी हुआ एक्शन रायपुर की मेयर मीनल चौबे के बेटे ने 27 फरवरी की देर रात कानून तोड़ा। इसी दिन मां मीनल ने मेयर पद की शपथ ली थी। मेहुल चौबे ने चंगोरा भाटा इलाके में सड़क पर दोस्तों के साथ केक काटा। आतिशबाजी कर जन्मदिन मनाया। जबकि सड़क पर ऐसा करना बैन है। इसके लिए हाई कोर्ट ने राज्य के चीफ सेक्रेटरी से जवाब भी मांगा था। बेटे का वीडियो वायरल होते ही मेयर मीनल चौबे ने माफी मांगी। वहीं उनके बेटे के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली गई। मामले में मेहुल चौबे, अविनाश चंदेल, मनोज गौतम, छगन देवांगन और रोशन कुमार देवांगन समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कांग्रेस ने पुलिस का जन्मदिन मनाया था महापौर के बेटे के खिलाफ एक्शन की मांग करते हुए इधर कांग्रेस ने भी तंज में CG पुलिस का बर्थडे मनाया और कांग्रेस जिला कार्यालय के बाहर विरोध में पटाखे भी फोड़े। मेयर के बेटे पर देरी से FIR करने और FIR की कॉपी नहीं देने का आरोप लगाया है। चाची हमारी महापौर है के नारे लगाए गए। साथ ही बैनर में लिखा कि, कांग्रेस ने केक काटा तो जेल, महापौर के लड़के को बेल।


