गंगाजी को विवादित करना आपत्तिजनक:अंबिकापुर में सीएम साय बोले- शुभ कार्य शुरू करने से पहले शुद्धिकरण की परंपरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गंगाजल के लेकर विवाद की स्थिति नहीं बननी चाहिए। नए काम से पहले हिंदुओं के रीति-रिवाज में गंगाजल से शुद्धिकरण एवं पूजा पाठ करने की परंपरा है। गंगाजी को विवादित करना सर्वथा अनुचित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पर जनता ने भरोसा किया, लेकिन उन्होंने मौका गंवा दिया। पांच साल के बाद कांग्रेस की प्रदेश में दुर्गति हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गंगाजल को लेकर विवाद की स्थिति नहीं बनना चाहिए। सबको मामूम है, कोई भी नया काम का शुभारंभ करते हैं। नया गृह प्रवेश करते हैं या कोई काम की शुरूआत में परंपरा के अनुसार पूजापाठ करते हैं। ईष्ट देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापित करते हैं हिंदू रीति-रिवाज का हिस्सा
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हिंदुओं में शुभ कार्य करने के पूर्व गंगाजल से अभिमंत्रित कर वातावरण को शुद्ध करने की परंपरा है। इसमें गंगाजी को विवादित करना आपत्तिजनक है। कांग्रेस ने मौका खोया
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज कांग्रेस कहां पर है, आप सभी को मालूम है। उन्हें जनता का बड़ा जनादेश, विश्वास मिला था, लेकिन उन्होंने अवसर गवां दिया। जनता के विश्वास पर कांग्रेस खरी नहीं उतरी। भाजपा जो कहती है, करती है। निगम के लिए किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। जनता से किए वादे पूरे होंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबिकापुर के मेयर और पार्षद जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। अंबिकापुर नगर निगम का विकास सरकार करेगी। घोषणापत्र के सभी वादे पूरे किए जाएंगे। पत्रकारों से चर्चा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह, मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद थे। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डा. रमन सिंह एवं रामविचार नेताम रायपुर रवाना हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *