रायपुर में बाप ने बेटे पर चाकू से किया हमला:पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, आरोपी पिता हिरासत में; युवक एम्स में भर्ती

राजधानी रायपुर के रामनगर चौकी थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक पारिवारिक विवाद अचानक हिंसा में बदल गया। यहां पिता ने ही अपने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक घायल की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। युवक का नाम पवन साहू और आरोपी बाप का नाम संतोष साहू बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला गुढ़ियारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामनगर इलाके में संतोष साहू और पवन साहू रहते है। रविवार की शाम को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर संतोष साहू ने चाकू से अपने बेटे पर हमला कर दिया। हमले में पवन साहू को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घर से शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल युवक को गंभीर अवस्था में एम्स अस्पताल ले जाया गया, युवक का उपचार जारी है। आरोपी बाप हिरासत में रामनगर चौकी पुलिस ने आरोपी पिता संतोष साहू को मौके से ही हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पारिवारिक कलह और आपसी विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *