रायपुर में महतारी सिलाई की शुरुआत:नि:शुल्क मिलेंगी ट्रेनिंग, शहर के 70 वार्डो में जल्द सिलाई केंद्र और महिला कंप्यूटर प्रशिक्षण खोलने की तैयारी

महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में रायपुर नगर निगम की ओर से रायपुर के चंगोराभाठा स्थित सांस्कृतिक भवन में महतारी सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केन्द्र के जरिए महिलाएं को नि:शुल्क सिलाई की ट्रेंनिग दी जाएगी। करीब 24 लाख रुपए की लागत से इस केन्द्र में पीकू और सिलाई मशीनें लगाई गई है। इस केन्द्र के जरिए महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। एनयूएलएम की योजना के तहत इस सिलाई केन्द्र का शुभारंभ किया गया। डिप्टी सीएम अरुण साव ने रविवार को केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान रायपुर नगर निगम मेयर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर जब महिलाएं स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनेंगी, तो वे राष्ट्र और समाज को समृद्ध और विकसित बनाने में मजबूती के साथ योगदान देते हुए सहभागिता दर्ज करवाएंगी। यह राष्ट्र और समाज के हित में है। यह केन्द्र छत्तीसगढ़ के लिए मॉडल बनेगा। वहीं, उन्होंने इस पहल के लिए मेयर मीनल चौबे की तारीफ की। 70 वार्डों में खोले जाए प्रशिक्षण केंद्र सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। महतारी सिलाई केंद्र इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक आजीविका का माध्यम भी प्रदान करेगा। उन्होंने सुझाव दिया की राजधानी के सभी 70 वार्डों में महतारी सिलाई केंद्र और महिला कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएं, जिससे अधिक से अधिक बहन-बेटियों को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। ये रहे मौजूद
महतारी सिलाई केन्द्र के शुभारंग के अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, सभापति सूर्यकांत राठौर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, निगम आयुक्त विश्वदीप, एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदगणों सहित एनयूएलएम और रायपुर नगर पालिका निगम की टीम मौजूद रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *