रायपुर में मामूली विवाद में हमला:युवक बुरी तरह घायल, अस्पताल में इलाज जारी

रायपुर के न्यू चंगोराभाठा इलाके में रविवार सुबह एक मामूली विवाद में युवक पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी ने बताया कि उनके बड़े पिता के बेटे प्रेमु ढीमर ने घर के सामने स्थित शिव मंदिर के पास बाथरूम किया। मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर प्रेमु ने युवक को अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए किसी वस्तु से वार कर दिया। इससे युवक के बाएं आंख के पास, गाल, होंठ और कमर पर चोटें आईं और खून बहने लगा। घटना को पीड़ित की मां और आसपास के लोगों ने देखा और बीच-बचाव किया। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *