प्लाईवुड से भरा लोडिंग चोरी, मेहगांव भिंड से पकड़ा:चोर निकला ट्रक चालक, कर्जा चुकाने के लिए चोरी किया था लकड़ी से भरा लोडिंग

ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर से छह दिन पहले चोरी हुआ प्लाईवुड से भरा लोडिंग वाहन पुलिस ने भिंड जिले के मेहगांव इलाके से बरामद कर लिया। वाहन को चुराने वाला आरोपी भी पकड़ लिया गया है। CCTV फुटेज से रूट ट्रेस होने पर पूरी वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी अशोक किरार, जो पेशे से ट्रक चालक है और घासमंडी का रहने वाला है, ने कर्ज चुकाने के दबाव में यह चोरी की योजना बनाई थी। उसने कबूल किया कि वह लोडिंग वाहन और उसमें भरी लकड़ी को बेचकर अपना कर्ज पटाना चाहता था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर गई। कैसे हुई चोरी बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में बृजेश उर्फ गोलू ठाकुर ने सोमवार-मंगलवार की रात अपने लोडिंग वाहन में प्लाईवुड लोड कर उसे खड़ा किया था। मंगलवार सुबह 5 बजे जब वह वाहन लेकर निकलने पहुंचा, तो लोडिंग वाहन गायब मिला। एक दिन तक खुद तलाश करने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले, जिनमें वाहन जाते हुए नजर आया। मेहगांव तक पहुंची पुलिस, कैमरे में साफ दिखा आरोपी CCTV के आधार पर पुलिस वाहन का रूट ट्रैक करते हुए मेहगांव तक जा पहुंची। यहां लगे कैमरों में आरोपी अशोक वाहन ले जाते हुए साफ दिखाई दिया। फुटेज को ट्रांसपोर्ट नगर के ड्राइवरों को दिखाया गया, तो उसकी पहचान हो गई। उसकी निशानदेही पर मेहगांव के जंगल से प्लाईवुड सहित लोडिंग वाहन बरामद किया गया। बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। उसने कर्ज के चलते वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *