सीहोर जिले में SIR का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण:कलेक्टर ने टीम और मतदाताओं को उपलब्धि पर दी बधाई

सीहोर जिले ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बालागुरू के. ने जिले की पूरी टीम और मतदाताओं को बधाई दी है। कलेक्टर बालागुरू के. ने कहा कि सीहोर जिले की टीम ने अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने इस उपलब्धि को जिले की मजबूत प्रशासनिक क्षमता और मतदाताओं के सहयोग का परिणाम बताया। कलेक्टर ने मतदाताओं की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश संजीव कुमार झा ने बताया कि प्रदेश में गणना पत्रकों के डिजिटलाइजेशन का कार्य तेजी से जारी है। उन्होंने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश के छह जिलों अशोक नगर, नीमच, बैतूल, गुना, मंडला और सीहोर ने एसआईआर का काम शत-प्रतिशत पूरा कर लिया है। झा ने सभी शासकीय सेवकों और नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के समन्वित प्रयास और अथक परिश्रम से ही संभव हुई है। रविवार 30 नवंबर शाम तक 5 करोड़ 33 लाख से अधिक गणना पत्रकों का डिजिटलाइजेशन पूरा हो चुका था, जो कुल कार्य का लगभग 93 प्रतिशत है। झा ने यह भी बताया कि प्रदेश के 39 अन्य जिलों ने 95 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके अतिरिक्त, पांच जिलों में 92 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने डिजिटलाइजेशन में लगे सभी शासकीय सेवकों, बीएलओ और सहयोगी नागरिकों के समन्वित प्रयासों की सराहना की, जिसके चलते कार्य निर्धारित समय से पहले ही पूर्णता की ओर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इसी प्रेरणा और समन्वय से प्रदेश के सभी जिलों में शत-प्रतिशत कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *