125 लोगों के बीपी और शुगर की नि:शुल्क जांच:एक्सिस मैक्स लाइफ ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

उदयपुर में शहरवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फतहसागर झील की पाल पर एक्सिस मैक्स लाइफ की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान 125 लोगों के ब्लड प्रेशर और शुगर की नि:शुल्क जांच की गई। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि थे। उन्होंने इस पहल सराहनीय बताते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच को जीवनशैली का अहम हिस्सा बनाने पर जोर दिया। आयोजक एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के संदीप कौर ने बताया कि शिविर सुबह 6 से 10 बजे तक आयोजित हुआ। जिसमें शहर के कई डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली में समय-समय पर स्वास्थ्य जांच आवश्यक है। साथ ही जीवन में टर्म प्लान और हेल्थ प्लान, पेंशन प्लान लेने की जरूरत पर भी जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *