रायपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले टीचर पर हमला:बाइक सवार बदमाशों ने बेवजह गाली-गलौज कर पीटा; डंडे से जांघ में मारा

रायपुर में मॉर्निंग वॉक कर रहे एक टीचर पर हमला हुआ है। बाइक सवार तीन लड़कों ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है। टीचर का कहना है कि लड़के अचानक पीछे से आए फिर गाली गलौज देने लगे। जब उन्होंने गाली देने से मना किया। तो उन पर डंडे से हमला कर दिया। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर के पास रिंग रोड का है। नरेंद्र दुबे ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। वह राधा स्वामी नगर में रहते है। अभनपुर उपरवारा के हाई स्कूल में टीचर के पद पर है। 21 सितंबर की सुबह घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी सुबह 4:15 के करीब रिंग रोड के सर्विस रोड में कुशालपुर के पास पहुंचे थे। तभी पीछे से तीन लड़के बाइक पर आए। उन्होंने बिना कारण रास्ता रोक दिया। फिर गाली गलौज देने लगे। डंडे से किया हमला, फिर हुए फरार नरेंद्र ने जब आरोपियों को गाली गलौज देने से मना किया। तो लड़कों ने डंडे से जांघ पर जोरदार हमला किया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना में टीचर का मोबाइल भी टूट गया। आरोपी मौके से भाटागांव चौकी और फरार हो गए। इस मामले में टीचर ने पुलिस को शिकायत दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *