रायपुर में शाहरुख खान के खिलाफ कोर्ट में याचिका:वकील बोला-बड़ी कंपनियों के प्रोडक्ट का भ्रामक एडवरटाइजमेंट कर रहे, 29 को होगी सुनवाई

रायपुर सिविल कोर्ट में शाहरुख खान के खिलाफ याचिका दर्ज हुई है। याचिका पर सुनवाई को कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। इस मामले में वकील का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, टेलीविजन समेत कई जगह बड़ी कंपनियां भ्रामक एडवर्टाइजमेंट दिखा रही है। जिससे कि देशभर में यूथ और अन्य को इंपैक्ट हो रहा है। यह कंपनियां बड़े सेलिब्रिटी का सहारा लेती है। जिस वजह से ये याचिका लगाई गई है। इस पूरे मामले में वादी रायपुर निवासी फैजान खान है। इनके वकील विराट वर्मा का कहना है कि शाहरुख खान एक सेलिब्रिटी है। वह पान मसाला, सट्टे और फेयर होने की क्रीम जैसे बड़ी कंपनियों का विज्ञापन कर रहे हैं। जिससे कि देश के लाखों की संख्या में यूथ, महिलाएं बच्चे भ्रमित हो रहे हैं। जिससे वे कैंसर और गरीबी की तरह बढ़ रहे हैं। ऐसी चीजों पर लगाम लगाना जरूरी है। कई बड़ी कंपनियों को वकील ने ठहराया जिम्मेदार इस मामले में रायपुर सिविल कोर्ट 29 मार्च को सुनवाई करेगा। विराट वर्मा का कहना है कि कोर्ट में लगाई गई याचिका में इंडिया की गूगल, अमेजन, यूट्यूब, आइटीसी, हेड डिजिटल वर्क प्राइवेट लिमिटेड और एक्टर शाहरुख खान को प्रतिवादी बनाया गया है। इस मामले में कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। आगे सुनवाई में हम अपना पक्ष रखेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *