रायपुर में शिक्षिका से उठाईगिरी:किराना सामान लेनी गई शिक्षिका का बैग लेकर आरोपी हुए फरार, पुलिस तलाश में जुटी

रायपुर में बाइक सवार आरोपियों ने शिक्षिका से उठाईगिरी कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी सोने की अंगूठी और पैसे लेकर फरार हो गए। शिक्षिका की शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पीड़ित शिक्षिका का नाम पुलिस द्वारा प्रीति साहू बताया जा रहा है। अब पढ़े पूरा मामला शिकायतकर्ता शिक्षिका प्रीति साहू ने पुलिस को बताया, कि मंगलवार की शाम राजिम से माना आने के लिए निकली हुई थी। अभनपुर–राजिम मार्ग पर शाम 6 से 7 बजे किराना दुकान सामान लेने के लिए पहुंची। इस दौरान राजिम की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी के पास आकर बैठ उठाया और फरार हो गए। शिक्षिका ने उनका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में निकल गए। पीड़िता के अनुसार पर्स में सोने की अंगूठी, नगद समेत अन्य सामान रखा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की शिनाख्त हो सके, इसलिए घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है। विवेचना अधिकारियों का कहना है, कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *